Home » कोरबा » कोरबा: ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बचपन के दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

कोरबा: ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बचपन के दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

कोरबा। आज सुबह कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा बायपास मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा दास और 24 वर्षीय बिहारी लाल यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम घुंचापुर और साखो गांव के निवासी थे।
हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मृतकों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बचपन के दोस्त थे और किसी काम से कटघोरा गए हुए थे। वापस लौटते समय यह घटना सामने आई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram