Home » कोरबा » कोरबा: ठेले से टकराकर मौके पर ही हुई तेज रफ्तार बाइक सवार की मौत

कोरबा: ठेले से टकराकर मौके पर ही हुई तेज रफ्तार बाइक सवार की मौत

कोरबा। कोरबा के मानिकपुर चौकी इलाके में एक बाइक सवार ठेले से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनील गुप्ता (35) के रूप में हुई है, जो बालको का रहने वाला था और निगम में ठेका कर्मी था। शुक्रवार की रात 10 बजे के आसपास कृष्ण कुमार अपना ठेला टीपी नगर से बुधवारी की ओर लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार सुनील ठेले से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram