Home » कोरबा » कोरबा: प्लाटून कमांडर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद आरोपी फरार; पुलिस कर रही तलाश

कोरबा: प्लाटून कमांडर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद आरोपी फरार; पुलिस कर रही तलाश

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्लाटून कमांडर प्रमोद महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रमोद महंत ने उससे दोस्ती की और शादी का वादा किया। इसी भरोसे में उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

शादी से किया इनकार

पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने दर्री थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत के आधार पर दर्री पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता और आरोपी के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

आरोपी की तलाश जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के सरकारी पद पर होने के कारण मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram