कोरबा । आज दिनांक 30 अप्रैल को महाराष्ट्र मंडल कोरबा के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया राहटकर से एनटीपीसी के कावेरी भवन में सौजन्य भेंट की । वे एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा आई हुई थीं । चर्चा के दौरान उन्हें कोरबा में महाराष्ट्र मंडल के इतिहास से अवगत कराया गया, प्रतिवर्ष महाराष्ट्रीयन समाज कोरबा के एकमात्र वास्तु गजानन साईं मंदिर में होने वाले विभिन्न आयोजनों के बारे में बताया गया। आपने कहा कि समयाभाव के कारण मंदिर स्थल का दर्शन नहीं हो पायेगा परंतु अगली बार अवश्य दर्शन करेंगे । ज्ञातव्य है कि वे मूलतः महाराष्ट्र की रहने वाली हैं ।

कोरबा में वर्ष 1962 से स्थापित महाराष्ट्र मंडल की गतिविधियों को जानकर अपने खुशी व्यक्त की । इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के संरक्षक श्री सुधीर रेगे श्रीमती स्वाति रेगे , महाराष्ट्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष श्री हेमन्त माहुलीकर, महाराष्ट्र भगिनी मंडल की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहल ओत्तलवार, गणेश सेवा समाज के उपाध्यक्ष श्री सुनील पाठक एवं सदस्या श्रीमती स्वाति पाठक सहित उनके साथ प्रवास पर आए डिप्टी डायरेक्टर श्री राम अवतार सिंह सहित महिला बाल विकास के अधिकारी गण उपस्थित थे।




