कोरबा। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक व समाजसेवी रामकिशन अग्रवाल, तुलसी निवास, टी.पी. नगर, कोरबा का दिनांक 19 जून 2026 को स्वर्गवास हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें गहन उपचार हेतु ले जाया गया था कि इस दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों, नगरजनों, शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
वे प्रतिष्ठित व्यवसायी दीनदयाल अग्रवाल, भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल व शिवशंकर अग्रवाल के भाई थे। वे अपने पीछे पुत्र आलोक अग्रवाल, तुषार अग्रवाल व नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा आज 19 जून 2026 को अपराह्न 4 बजे तुलसी भवन, कैनरा बैंक के बगल में, टी.पी. नगर, कोरबा से मुक्तिधाम, मोतीसागर पारा के लिए प्रस्थान करेगी।
उल्लेखनीय है कि रामकिशन अग्रवाल अपने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक हितों के लिए सदैव कार्य करते रहे। उन्होंने कोरबा जिलावासियों को रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिंदगी भर संघर्ष किया। रेल संघर्ष समिति में अगुवा भी रहे। उनके मार्गदर्शन में रेल संघर्ष समिति ने कई लड़ाईयां लड़ी। अपने जीवन के अंतिम क्षण तक वे रेल सुविधाओं के लिए आवाज उठाते रहे। रेल यात्री सुविधाओं हेतु किए जाने वाले संघर्ष के लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।




