Home » कोरबा » कोरबा: SECL दीपका के सीनियर ओवरमैन की ड्यूटी के दौरान मौत, तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने CPR दिया, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

कोरबा: SECL दीपका के सीनियर ओवरमैन की ड्यूटी के दौरान मौत, तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने CPR दिया, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

कोरबा । कोरबा SECL की दीपका विस्तार परियोजना में कार्यरत सीनियर ओवरमैन सुरेंद्र कुमार वर्मा का मंगलवार को ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। खदान में कार्य करते समय उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरूआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार वर्मा मंगलवार (4 अगस्त) सुबह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। खदान के फेस पर कार्य के दौरान अचानक वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बचाने का प्रयास किया।

इसके बाद बिना देर किए उन्हें एनसीएच हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हॉस्पिटल में उनके शुभचिंतकों और परिजनों की भीड़ जुट गई।

सुरेंद्र कुमार वर्मा मूल रूप से ग्वालियर के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र बेंगलुरु में कार्यरत है, जबकि पुत्री नोएडा (दिल्ली-एनसीआर) में नौकरी करती हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार और सहकर्मियों में गहरा शोक है।

 

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram