Home » दुर्घटना » कोलकाता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, कई दर्जन लोग घायल

कोलकाता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, कई दर्जन लोग घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नवदुर्गा के उत्सव के दौरान दुखद हादसा हो गया है। चोरबागान इलाके में लगे नवदुर्गा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई। आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 17 लोगों में 3 पुरुष, एक बच्चा और 13 महिलाएं शामिल हैं।

हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है।आशंका है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

चश्मदीद के मुताबिक दुर्गा पंडाल का एक हिस्सा ढहने की वजह से भगदड़ मची है।

इस हादसे के बाद कई लोगों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेटरी मनोज अग्रवाल घायलों का जायजा लेने के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।

भगदड़ में घायल एक महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। - Dainik Bhaskar
भगदड़ में घायल एक महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
चश्मदीद के मुताबिक लकड़ी का स्ट्रक्चर टूटने से यह हादसा हुआ। - Dainik Bhaskar
चश्मदीद के मुताबिक लकड़ी का स्ट्रक्चर टूटने से यह हादसा हुआ।
भगदड़ के बाद कई लोग जमीन पर बेहोश हो गए। लोग उनकी मदद करने पहुंचे। - Dainik Bhaskar
भगदड़ के बाद कई लोग जमीन पर बेहोश हो गए। लोग उनकी मदद करने पहुंचे।
चोरबागान पंडाल में भीड़ क्यों जुटी, क्या है खास

कोलकाता का चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल इस बार अपने अनोखे ‘बियांड साउंड’ थीम की वजह से चर्चा में रहा। इस साल पंडाल को 91 साल भी पूरे हुए हैं।

चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां के अलावा गणेश और अन्य भगवान की मूर्ति भी बनाई गई है। - Dainik Bhaskar
चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में देवी मां के अलावा गणेश और अन्य भगवान की मूर्ति भी बनाई गई है।
थीम: रोजमर्रा के शोर से दूर होकर मौन के जरिए भीतर की शांति और मां दुर्गा से जुड़ाव महसूस करना। 360-डिग्री कॉन्सेप्ट: पंडाल का डिजाइन दर्शकों को चारों तरफ से एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। आध्यात्मिक अनुभव पर जोर: थीम का उद्देश्य शोर से दूर एक शांत और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कराना है। थीम आर्टिस्ट:इसे कलाकार सुशांत शिबानी पॉल ने तैयार किया है। यह मेट्रो महात्मा गांधी रोड पर स्थित है।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram