दुर्घटना

करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित मशहूर गफ्फार मार्केट से आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। करोल बाग की चैन वाली गली, 13 ब्लॉक में स्थित पुरी प्लाजा की एक दुकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बुझाने

बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

चमोली। बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्‍योतिर्मठ के बीच यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून आ रहा था। जिसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था। हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे

कोलकाता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, कई दर्जन लोग घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नवदुर्गा के उत्सव के दौरान दुखद हादसा हो गया है। चोरबागान इलाके में लगे नवदुर्गा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई। आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 17 लोगों में 3 पुरुष, एक बच्चा और

कोटा में बड़ा हादसा, मिनी बस के नाले में गिरने से 7 यात्रियों की मौत, 10 घायल; खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

कोटा। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह 25 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस के नाले में गिरने से सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, कराडिया के पास सवारियों से भरी ट्रेवल्स

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस जांच

हिमाचल के कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

कुल्लू। कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एनएच-305 पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हरिपुर के पास हुआ, जहां अनियंत्रित कार सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद

लालबाग गणपति पंडाल के पास हादसा: करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत; कई लोग घायल

मुंबई। मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। कालाचौकी इलाके में गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में आठ साल की बच्ची भी शामिल है। हादसा उस समय हुआ, जब लालबाग में गणपति

रायगढ़: सड़क पर स्कूटी फिसलने से महिला गिरी, ट्रक के पहिये के नीचे आने से हुई मौत

रायगढ़। रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह उस समय घटित हुई, जब महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर उर्दना रोड की ओर जा रही थी। तभी स्कूटी के फिसलने से वह गिर गई और बगल से गुजर रहे ट्रक के पहियों के नीचे आ जाने

बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से शुरुआती जानकारी के मुताबिक 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके

हिमाचल: बेकाबू होकर 100 फीट नीचे सड़क पर गिरी बस, 10 लोगों की मौत की सूचना

चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण