Home » राष्ट्रीय » खड़गे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया, कहां सरप्राइज देंगे राहुल गांधी? परसों आकाशवाणी, कल जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

खड़गे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया, कहां सरप्राइज देंगे राहुल गांधी? परसों आकाशवाणी, कल जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने लगातार दूसरे दिन विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है. आज दोपहर 1:45 बजे कनॉट प्लेस में लंच रखा गया है. इससे एक दिन पहले भी खड़गे के लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था.

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है. यह लंच आज यानी 8 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स में रखा गया है. लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि लंच के बाद राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों का अगला कदम क्या होगा.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से विपक्षी सांसदों की गतिविधियों में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है. इससे पहले बुधवार को यानि 7 अक्टूबर को भी खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया था. लंच के बाद  राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. करीब दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया.

आज फिर लंच, फिर क्या होगा?

खड़गे के आज के निमंत्रण में लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के सभी सांसदों को शामिल होने के लिए कहा गया है. लंच दोपहर 1:45 बजे कनाट प्लेस के K-14, आउटर सर्किल स्थित मोएट्स में रखा गया है. खड़गे ने अपने निमंत्रण में सभी सांसदों से लंच में शामिल होने का अनुरोध किया है.

दिलचस्प बात यह है कि लंच के लिए लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस को ही चुना गया है. कनॉट प्लेस का इलाका जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ्तर के करीब है. ऐसे में आज के लंच के बाद विपक्षी सांसदों की आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी नजर है.

अगर आज भी लंच के बाद विपक्षी सांसद किसी विरोध प्रदर्शन या मार्च का रुख करते हैं, तो यह लगातार दूसरा दिन होगा जब खड़गे के लंच के बाद विपक्ष सड़क पर नजर आएगा. हालांकि, फिलहाल आज के कार्यक्रम को लेकर विपक्ष की ओर से आगे की रणनीति को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कल क्या हुआ था?

7 अक्टूबर को खड़गे ने विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के कई अन्य सांसद चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. करीब दो घंटे बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा कर दिया गया.

इस प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की समेत कई आरोप लगाए हैं.

परसों क्या हुआ था?

परसों यानि छह अक्टूबर को भी राजधानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर बवाल मचा. परसों राहुल गांधी जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. इसके बाद विपक्षी सांसदों ने विरोध दर्ज कराया. फिर सांसदों ने आकाशवाणी भवन के एक गेट से दाखिल कर दूसरी ओर निकल गए. दूसरी सड़क पर निकलकर फिर सांसदों ने प्रदर्शन किया.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram