Home » खेल » चानू ने दिलाया भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड:वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

चानू ने दिलाया भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड:वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

नई दिल्ली। मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 48kg वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 Kg (85 kg स्नैच+ 105 kg क्लीन एंड जर्क) उठाते हुए मेडल अपने नाम किया।

भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 kg वर्ग में सिल्वर और शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत अब मेडल टैली सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।

ऋषिकांत का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स

यह ऋषिकांत का दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स है। इससे पहले उन्होंने बर्मिंघम 2022 में 55kg वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ग्लासगो में वह पहली बार 60kg वर्ग में उतरे। तब उन्हें मेडल नहीं मिला था। वे मौजूदा कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चैंपियन भी हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram