Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: आज कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना; अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़: आज कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना; अगले 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दोपहर के समय पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिलने उम्मीद है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 40°C राजनांदगांव में दर्ज हुआ है।

जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2-3°C की गिरावट संभावित है।

रायपुर में बादल छाए रहेंगे

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों का आउटलुक जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश या गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram