Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत, सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

सूरजपुर।  सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पहले बेटे का शव सड़क किनारे मिला और फिर देर शाम घर के बंद कमरे में शिक्षिका मां का शव मिलने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दोनों शुक्रवार से ही लापता बताए जा रहे थे.

सड़क से 25 मीटर दूर मिला था बेटे का शव

मामले शनिवार का है, महावीरपुर कालीघाट रोड के पास मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर की दूरी पर एक छात्र का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू की. मृतक की पहचान केशवनगर निवासी सजल बरेठ (18 साल) के रूप में हुई. पुलिस ने युवक की स्कूटी केशवनगर में नायरा पेट्रोल पंप के पास बरामद की है. क्षेत्र में युवक की मौत की खबर से मातम पसरा ही था कि शाम होते-होते इस घटनाक्रम में एक और रूह कंपा देने वाला मोड़ आ गया.

Facebook
X
WhatsApp
Telegram