Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब बढ़ेगी गर्मी, लू जैसी स्थिति का करना पड़ सकता है सामना; कई जिलों में 42 डिग्री पार जाएगा टेम्प्रेचर

छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब बढ़ेगी गर्मी, लू जैसी स्थिति का करना पड़ सकता है सामना; कई जिलों में 42 डिग्री पार जाएगा टेम्प्रेचर

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर गर्मी तेज होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

13 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। इससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

अगले दो दिन बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 2 दिनों तक कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने के आसार हैं।

रायपुर के मौसम का हाल

आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। अलर्ट फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram