Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: व्यापम की प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश-परीक्षा 11 जून को

छत्तीसगढ़: व्यापम की प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग प्रवेश-परीक्षा 11 जून को

रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा प्री-बीएड (B.Ed-26) एवं बीएससी नर्सिंग (BSCN-26) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

रायपुर जिले में यह परीक्षा कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान 2,782 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गोपनीय सामग्री का वितरण सुबह 7 बजे से

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 11 जून को सुबह 7 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है ताकि समय पर सभी परीक्षा केंद्रों तक सामग्री पहुंचाई जा सके।

नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram