Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: शिक्षा मंत्री के बंगले में घुसे डीएड अभ्यर्थी, परिजनों के साथ धरने पर बैठे; 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग

छत्तीसगढ़: शिक्षा मंत्री के बंगले में घुसे डीएड अभ्यर्थी, परिजनों के साथ धरने पर बैठे; 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ बंगले के अंदर बैठकर धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित की जाए।

जानकारी के मुताबिक, डीएड अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लंबे समय से आंदोलन के बावजूद मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी अब शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंच गए हैं और अंदर ही धरने पर बैठे हैं।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी भी बंगले पहुंचे हैं। पुलिस लगातार अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बंगले में मौजूद नहीं हैं। वहीं अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति को लेकर निश्चित तारीख घोषित नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। फिलहाल मंत्री बंगले के अंदर डीएड अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का प्रदर्शन जारी है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram