Home » कोरबा » जेसीआई कोरबा सेंट्रल की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, हर्ष गुप्ता अध्यक्ष बने

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, हर्ष गुप्ता अध्यक्ष बने

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार (3/11/2026) को होटल औरा गोल्ड टी. पी. नगर कोरबा में किया गया। जिसमें वर्ष 2027 के लिए जेसी हर्ष गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही साथ उपाध्यक्ष एवं निर्देशक के पदों में भी नियुक्ति की गई। उपाध्यक्ष प्रबंध जेसी अंश अग्रवाल, उपाध्यक्ष समाज सेवा जेसी प्रवेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व्यक्तित्व विकास जेसी ज्योति बाला आनंद, उपाध्यक्ष संवर्धन एवं विकास जेसी मोहित सिंगल ,कोषाध्यक्ष जेसी प्रियम अग्रवाल, निर्देशक संवर्धन एवं विकास जेसी संभव अग्रवाल, निर्देशक समाज सेवा जेसी साजन अग्रवाल, निर्देशक व्यक्तित्व विकास जेसी दीपेश अग्रवाल एवं निर्देशक व्यवसाय जेसी ऋषभ अग्रवाल को चयनित किया गया। वर्ष 2027 के समन्वयक जेसी योगेश गोयल और जेसी सनी मित्तल को चुना गया। चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता 2026 के अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकीनाथ बजाज ने की। चुनाव अधिकारी के रूप में जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल, जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, जेसी सीए आशीष अग्रवाल एवं जेसी सन्नी मित्तल की नियुक्ति की गई थी। जिन्होंने बहुत ही सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराया। कार्यक्रम में जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पास्ट प्रेसिडेंट जेसी इंजीनियर राज अग्रवाल, जेसी घनश्याम अग्रवाल, जेसी सीए अमर अग्रवाल, जेसी सुरेश चौहान, जेसी आनंद रायकवार,जेसी मोहित खटोर, जेसी सीए आशीष अग्रवाल, जेसी आशीष टमकोरिया, जेसी अंकित टमकोरिया, जेसी आनंद अग्रवाल उपस्थित रहे। जेसीआई लीजेंड के अध्यक्ष जेसी राम कुमार सोनी, जेसिरेट चेयरपर्सन जेसिरेट अंशु अग्रवाल, जेसीआई के पूर्व अध्यक्षगण, जेसीआई लीजेंड के पूर्व अध्यक्षगण, जेसिरेट के पूर्व अध्यक्षगण एवं सभी सम्मानीय सदस्य उपस्थित थे। आभार ज्ञापन जेसी अंश अग्रवाल ने दिया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram