Home » कोरबा » जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 17 से 19 तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण स्पीच क्राफ्ट का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 17 से 19 तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण स्पीच क्राफ्ट का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

कोरबा ।  जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण स्पीच क्राफ्ट का भव्य आयोजन दिनांक 17,18 एवं 19 अप्रैल 2026 को होटल गणेश इन, कोरबा में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में वक्तृत्व कौशल को निखारने, व्यक्तित्व विकास तथा कुशल प्रशिक्षक बनने हेतु छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

प्रशिक्षण हेतु पायलट फैकल्टी जेसी सीए ख्याति भंडारी (बूंदी, राजस्थान), जेसी आर.एस.वी. कृष्णा (बरगढ़, ओडिशा) एवं जेसी आंचल पंजवानी (रायपुर, छत्तीसगढ़) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया के जोन 27 के अध्यक्ष जेसी सीए प्रणव लाठ, जोन डायरेक्टर ट्रेनिंग जेसी अभिलाष अग्रवाल, जोन उपाध्यक्ष जेसी अंकित टमकोरिया, पूर्व जोन अध्यक्ष जेसी सीए अमर अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई कोरबा सेंट्रल के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष जेसी ई. राज अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के होस्ट प्रेसिडेंट जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर समस्त पूर्व अध्यक्षों एवं जेसीआई परिवार में हर्ष एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है।
यह जानकारी संस्था के सचिव जेसी निश्चल टमकोरिया ने दी।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram