Home » राष्ट्रीय » डी.लिट. की उपाधि से सम्मानित हुए सीए विनोद अग्रवाल

डी.लिट. की उपाधि से सम्मानित हुए सीए विनोद अग्रवाल

कोलकाता।  शहर के नामचीन चार्टर्ड अकाउंटेंट ओर बिड़ला समूह में पिछले ४६ वर्षों से उच्च प्रबंधन अधिकारी के रूप में कार्यरत, प्रेरक वक्ता सीए विनोद अग्रवाल, महासचिव श्री शिक्षायतन स्कूल,शिक्षायतन फाउंडेशन को हाल ही में युनिवर्सिटी ऑफ सैंट्रल अमेरिका द्वारा मानद डी.लिट. की उपाधि, उनके सार्वजनिक जीवन में शिक्षा के योगदान एवं मोटिवेशनल शैशन द्वारा समावैसिक समाज की संरचना के निरंतर प्रयास हेतु नवाजा गया है।

विनोद अग्रवाल ने माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, वाणिज्य स्नातक की पढ़ाई जमशेदपुर से बोर्ड ओर रांची विश्वविद्यालय से सर्वदा प्रथम श्रेणी ओर मैरिट लिस्ट में प्रारम्भिक पोजीशन से उत्तीर्ण की। कोलकाता में आकर चार साल से भी कम समय में चार्टर्ड एकाउंटेंसी, कम्पनी सेक्रेटरीशिप, कास्ट एकाउंटेंसी की परीक्षाएं प्रथम प्रयास में विशीषठता के साथ पास की।

पिछले ४६ सालों से बिड़ला उधोग समूह में वित्त,लेखा पालन,आयकर ओर उच्च मैनेजमेंट की विधाओं में विनोद अग्रवाल ने गुणवत्ता पुर्ण सेवा का आयाम स्थापित किए हैं।

अपने पौरफेशनल दायित्व के साथ , पिछले २० सालों से विनोद पोजिटिव फाउंडेशन के माध्यम से देश के सभी प्रमुख शहरों कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, बंगलौर, नागपुर, प्रयाग राज, रांची, इंदौर ,जमशेदपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, जयपुर, आईआईटी खड़गपुर, रायपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज हरियाणा और MBA शिक्षा संस्थानों, राजभवन (पं बंगाल) ओर कनाडा तथा अमेरिका में जीवन उपयोगी विषयों: तनाव से मुक्ति – जिंदगी से दोस्ती, बच्चों को कार दे या संस्कार, विपत्ति में उन्नति के अवसर, कर भला होगा भला, हंसना जरूरी है ज़िन्दगी के लिए, सुखी जीवन के सरल मंत्र पर करीब ६०० कार्यक्रम संपादित कर चुके हैं।
संत राजेश्वरा नंद जी महाराज, बालव्यास श्रीकांत जी , केशरी नाथ त्रिपाठी, श्री ओर श्रीमती बसंत कुमार बिड़ला, हरिकृष्ण जी चौधरी, सज्जन जी बंसल, विशम्बर जी नेवर, प्रकाश जी अग्रवाल, सुधांशु शेखर, कौशल किशोर जी (प्रभात खबर )देव कुमार सराफ, निर्मल पौदार, कई उच्च आय-कर ओर पुलिस अधिकारी, डाक्टर, शिक्षक गण, उघोगपति ने सहभागिता कर विनोद पोजिटिव फाउंडेशन की कार्यशालाओं को सकारात्मक ओर जन उपयोगी बताया।

अपनी सहधर्मिणी अनिता अग्रवाल के सहयोग से हजारों इंसानों की निःशुल्क नेत्र परीक्षण और सैकड़ों मोतियाबिंद सर्जरी गरीब आदमियों की, देश के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डा. पार्थो विश्वास ( Trinetra laya Eye center) के सहयोग से करवा चुके हैं।
विनोद पोजिटिव फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध होता है।
सामाजिक सारोकार और दायित्व के निर्वाहन हेतू, अग्रवाल को पहले भी उधोग भारती दिल्ली, सीएफओ १०० मुंबई, सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता कोलकाता, विवेकानन्द शिक्षा गुणवत्ता सम्मान गौहाटी, डा.राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान जयपुर, लायन्स क्लब सामाजिक सारोकार, राज्यपाल सम्मान पत्र, से नवाजा गया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram