Home » राष्ट्रीय » दिल्ली में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत; रेस्क्यू जारी

दिल्ली में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत; रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की बाद उसमें कई लोग फंस गए जिनका रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं।
अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही, पुलिसकर्मी SHO विवेक विहार और ACP विवेक विहार के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में लगी हुई थी। बचाव और आग बुझाने के कार्यों के दौरान इमारत से 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें चिकित्सा उपचार के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटनास्थल पर DDMA के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया है कि आग लगने की इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई है। घटनास्थल पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

शवों की पहचान करना मुश्किल

स्थानीय नगर पार्षद पंकज लूथरा कहते हैं, सूचना मिलते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैं अभी-अभी ऊपर की मंज़िलों से नीचे आया हूं। दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में पांच शव मिले हैं। एक और शव पिछले हिस्से में मिला, और तीन शव सबसे ऊपरी मंजिल पर मिले हैं। अभी पहचान करना नामुमकिन है।

हम अभी भी आगे की जांच कर रहे हैं, लेकिन जब तक DNA जांच नहीं हो जाती, तब तक हम पीड़ितों का लिंग (gender) पता नहीं लगा पाएंगे। कुल नौ शवों की पुष्टि हो चुकी है। हम अभी भी और लोगों की तलाश कर रहे हैं। लोग इसका कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं, लेकिन घटना के सही कारण के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram