मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल है।
एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कई और बड़े नामों पर आरोप लगाए गए हैं। अब इस मामले में सीबीआई आपराधिक साजिश रचने, गैंग रेप, मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ करने जैसे एंगल पर जांच करेगी। साथ ही इस बात की भी तहकीकात होगी कि एफआईआर में शामिल सभी नामों की इस केस में कैसी और कितनी भूमिका रही है।
इससे पहले अदालत ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और मामले की पूरी जांच एक अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में करने का निर्देश दिया था। दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का बयान भी सीबीआई ने दर्ज किया है। यह बयान जांच की शुरुआती कार्रवाई का अहम हिस्सा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीबीआई अधिकारियों के सामने मामले से जुड़े अपने दावे और उपलब्ध जानकारी साझा की है।
कोर्ट ने मामले पर क्या कहा?
- हाल ही में इस मामले में कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे।
- कोर्ट ने कहा था कि छह साल तक FIR दर्ज नहीं करना और मामले को सिर्फ हादसे के रूप में देखना कई सवाल खड़े करता है।
- इससे पहले मुंबई पुलिस ने दो बार जांच की थी और दिशा की मौत को हादसा बताया था।
कब हुई थी दिशा की मौत?
- दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी।
- इस घटना के छह दिन बाद ही 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।
- दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी।
- बाद में सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद 2023 में इसे दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई।
- 2025 में दिशा के पिता ने जांच में खामियों के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से न्याय की जांच की थी। तब से इस केस की जांच जारी है।
इससे पहले कब-कब हुई जांच?
- जून 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक इस मामले में पहली बार जांच की गई। मालवणी पुलिस की इस जांच में मामले का आत्महत्या माना गया।
- दिसंबर 2023 से लेकर अप्रैल 2026 तक मामले की दूसरी जांच मुंबई पुलिस (एसआईटी) ने की। इस बार भी मामले को आत्महत्या से ही जुड़ा माना गया।
- सितंबर 2026 में अब इस मामले की तीसरी जांच शुरू की गई है। यह जांच सीबीआई कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।




