रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज भारतीय वायुसेना का एयर शो हुआ। जवान 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए उतरे। आकाशगंगा टीम के 8 जवानों ने C-295 विमान से छलांग लगाई।
इसके बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरने का प्रदर्शन किया। वहीं, सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टरों ने आसमान में डायमंड, हार्ट और डॉल्फिन समेत अलग-अलग आकृतियां बनाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 700 से 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
देखिए ये तस्वीरें-







