Home » विदेश » मौत की अफवाहों के बीच यरुशलम के रेस्टोरेंट पहुंचे नेतन्याहू, कॉफी पीते हुए उंगलियां दिखाई; AI वीडियो से मौत की खबर फैली थी

मौत की अफवाहों के बीच यरुशलम के रेस्टोरेंट पहुंचे नेतन्याहू, कॉफी पीते हुए उंगलियां दिखाई; AI वीडियो से मौत की खबर फैली थी

तेल अवीव/तेहरान।  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाह के बीच सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यरूशलम के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पी रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘वे कहते हैं कि मैं क्या हूं?’

वीडियो में वे मजाक करते हुए कहते हैं कि ‘मुझे कॉफी चाहिए। क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं?’ दरअसल इससे पहले सोशल मीडिया पर खबर फैल गई थी कि नेतन्याहू मारे गए हैं।

13 मार्च को उनके एक वीडियो मैसेज में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं। इसके बाद कई लोगों ने उस वीडियो को AI और डीपफेक बताना शुरू कर दिया।

इसके बाद अफवाह फैलने लगी कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। हालांकि बाद में इजराइली पीएम ऑफिस ने कहा था कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं।

नेतन्याहू ने 13 मार्च को भाषण दिया था, इसमें उनकी 6 उंगलियां दिख रहीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी नेतन्याहू की मौत हो गई है।
नेतन्याहू ने 13 मार्च को भाषण दिया था, इसमें उनकी 6 उंगलियां दिख रहीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी नेतन्याहू की मौत हो गई है।
नेतन्याहू ने आज जारी वीडियो में अपने हाथ की 5 उंगलियां दिखाईं।
नेतन्याहू ने आज जारी वीडियो में अपने हाथ की 5 उंगलियां दिखाईं।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram