Home » विदेश » पाकिस्तान: खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी; अज्ञात लोगों ने अबतक 30 आतंकियों को मार डाला

पाकिस्तान: खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी; अज्ञात लोगों ने अबतक 30 आतंकियों को मार डाला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सीनियर कमांडर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज ने नमाज पढ़ने के लिए कुबा मस्जिद पहुंचने से पहले एक अनजान रेस्टोरेंट में खाना खाया था।

इसके बाद वह अचानक मस्जिद के गेट पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वजह तुरंत साफ नहीं हो पाई। कारी सईद लश्कर के उस विभाग का इंचार्ज था जो जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करता था।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram