Home » बिलासपुर » बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, जलती भट्ठी में कूदकर दी जान

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, जलती भट्ठी में कूदकर दी जान

बिलासपुर। हाई सिक्योरिटी से लैस बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र के निवासी राहुल कंवर उर्फ विकेश ने जेल परिसर में बने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर जान दे दी।

जानाकरी के मुताबिक राहुल वर्ष 2014 से बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद था। घटना के बाद जेल में सायरन बजी। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार कर कैदियों का भोजन बनाया जाता है। फिलहाल आत्महत्या की वजह और हाई सिक्योरिटी जेल में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, इसकी जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram