रायपुर। भारत टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीत गई। टीम इंडिया के परफॉरमेंस को देखते हुए छत्तीसगढ़ में जश्न पहले से ही शुरू हो गया था। राजधानी रायपुर में हर तरफ पटाखा फूट रहे हैं। बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा से क्रिकेट फैंस की तस्वीरें सामने आई है। जहां बड़े स्क्रीन पर मैच को एंजाय किया।
राजधानी रायपुर में खम्हारडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में युवकों ने बैट लेकर भगवान शिव की अराधना की। हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। छत्तीसगढ़ क्लब में बड़े प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। कोरबा के अप्पू गार्डन में मैच देखने और लाइव ढोल परफॉरमेंस का आयोजन किया गया है।








