Home » क्रिकेट » भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है।

टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने पास ही रखा है जबकि पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला है। श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही है।

अभिषेक ने 28 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वहीं, तिलक 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाने में सफल रहे। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 51 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। वह आखिरी गेंद पर आउट हुए।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram