रायपुर । आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रायपुर में खेला गया मुकाबला सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल हो गया। मैच की आखिरी गेंद तक चले इस संघर्ष में आरसीबी ने दो रन लेकर जीत हासिल की और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।
आखिरी ओवर में चाहिए थे 15 रन




