नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर लोकसभा में 50 मिनट स्पीच दी।
राहुल ने कहा, ‘देश का भविष्य सड़कों पर उतरा। बीजेपी में भी जो लोग हैं, हमारे उन मित्रों को जाकर अपने बच्चों से पूछना चाहिए कि क्या गलत हुआ। प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी। वे केवल अपनी आवाज उठा रहे थे।’
उन्होंने अपनी स्पीच में इडियट शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। कहा- माफी मांगें। किरेण रिजिजू और राजनाथ ने टोका तो कहा- ‘अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं।’
पेपर लीक से जुड़े बिल पर आज लगातार दूसरे दिन चर्चा हो रही है। मंगलवार को बिल पर 9 घंटे बहस हुई थी। पहले दिन केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सरकार का पक्ष रखा। विपक्ष की तरफ से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव बहस में शामिल हुए।
लोकसभा की कार्यवाही 2:30 बजे तक स्थगित
राहुल के बयान पर हंगामा बढ़ने से स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दी।
राहुल ने कहा- छात्रों पर शूटिंग की इजाजत दी गई
- राहुल ने कहा,गृह मंत्री ने छात्रों पर शूटिंग की इजाजत दी। पैलेट गन चलाने का आदेश दिया। छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया।
- रिजिजू- आप बिना सोचे समझे बोल रहे हैं। ऐसा मत बोलिए। आपको गंभीरता से बोलना चाहिए। ये ठीक नहीं है। ये किस आधार पर आपने बयान दिया। आपको किसने बताया। आप माफी मांगिए। गोली चली, ये छोटी बात नहीं है। ऐसा कैसे कह सकते हैं कि किसी ने गोली चलाई। ये गंभीर आरोप है।
- विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू की- ‘राहुल गांधी को बोलने दो, राहुल गांधी को बोलने दो।’
- अखिलेश यादव- अगर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं तो ये सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि छात्रों पर ऐसा व्यवहार किसने किया ये जांच करे।
- रिजिजू- आप जांच की मांग करिए, लेकिन राहुल गांधी सीधे-सीधे गृह मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। आपको माफी मांगना होगा। झूठा आरोप लगाया है।
राहुल ने कहा- सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता
- राहुल के इडियट शब्द पर सदन में हंगामा हुआ तो उन्होंने कहा, यह असंसदीय तब है जब मैं किसी दूसरे सदस्य के लिए इसका प्रयोग करता। अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं। मैं बोलता हूं रिजिजू खड़े हो जाते हैं। मैं बोलता हूं, वे टोक देते हैं। ये फिर आ गए।
- स्पीकर ने कहा, सदन में अच्छी मर्यादा बनाने की कोशिश करनी चाहिए। जो तर्क से बोलता है, देश उसकी सुनता है और सम्मान भी करता है।
- राजनाथ सिंह ने कहा, जिस शब्द का इस्तेमाल नेता प्रतिपक्ष ने किया है उसे हटा दिया जाए। उनकी बात को शांति से सुना जाए।
राहुल ने कहा- स्टूडेंट ओपन माइंड और ओपन हार्ट है
राहुल ने बताया, एक लड़की ने कहा- स्टूडेंट ओपन माइंड और ओपन हार्ट है। स्टूडेंट्स को पता है कि जो यह दुनिया लगातार बदल रही है। उन्हें समझ आता है कि ज्ञान भी हर समय बदलता है। स्टूडेंट्स को पता कि उन्हें सारा सच नहीं पता।
- युवती ने बताया कि स्टूडेंट्स की दूसरी कैटेगरी को लगता है उन्हें सब पता है। वे एरोगेंट हैं। वे सुनते नहीं है। दूसरों के सच को नहीं समझते। मैंने पूछा कि आप इन्हें क्या समझती हैं।
- लड़की ने कहा, ‘मैं इन्हें इडियट समझती हूं। ये इडियट्स किसी की नहीं सुनते। इस देश के भविष्य ने हमारी सड़कों पर जो किया, उससे मुझे भरोसा मिला। छात्रों का लक्ष्य होता है कि वह सच्चाई के पीछे दौड़ता है। उसके लिए सच मीठा होता है।
- तो मैंने पूछा कि वाट अबाउट इडियट्स। तो उसने कहा, ‘इडियट खुद को भगवान बताने की कोशिश करता है। उसे अपना विशाल इमेज बनाना होता है।’
- मैं सोचा कि ये स्टूडेंट है और ये इडियट भी हैं, तो मैंने पूछा कि तीसरी कैटेगरी कहां जाती है।
- तो मैंने पूछा- अंधभक्त
- उसने कहा, ‘अंधभक्त वो होतें हैं, जिन्हें लगता है इडियट भगवान है। वे इडियट को फॉलो करते हैं। 18 साल की छात्रा का नाम लवली है। वह छात्रों की गूंज प्रोट्स्ट में शामिल थी।’




