लंदन । रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 34वां शतक लगा दिया। उन्होंने शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 206/1 है। इंग्लैंड ने 388 रन का टारगेट दिया है।
भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। गिल 78 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल का विकेट आदिल रशीद ने लिया।
इससे पहले इंग्लैंड ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। बेन डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 91 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े। बाद में जो रूट (नाबाद 74) और जोस बटलर (नाबाद 41) ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को 387/3 तक पहुंचाया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और प्रिंस यादव ने 1 विकेट लिया।
प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशीद।




