Home » विदेश » वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- ‘39,000 लोग लापता’

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- ‘39,000 लोग लापता’

कराकस, वेनेजुएला। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भूकंप में अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 4300 से ज्यादा लोग घायल हैं। वेनेजुएला में बुधवार यानी 25 जून को साल 1821 के काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। इसलिए ज्यादातर लोग घरों में थे और फीफा वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। इससे मलबे में दबने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है।

भूकंप के चलते सड़क पर करीब दो फीट की दरारें आ गईं। - Dainik Bhaskar
भूकंप के चलते सड़क पर करीब दो फीट की दरारें आ गईं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलबे के अंदर से आवाजें आ रहीं हैं। सरकार ने देर रात बताया कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भूकंप की भयावहता की असल तस्वीर अभी आना बाकी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, एक लाख लोगों के जान गंवाने की 30% आशंका है।

वेनेजुएला के काराबालेदा शहर में भूकंप के बाद एक कार ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे दब गई। - Dainik Bhaskar
वेनेजुएला के काराबालेदा शहर में भूकंप के बाद एक कार ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे दब गई।

इस आपदा से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को 9.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान हो सकता है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने आपातकाल लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड्रिग्ज से बात कर मदद की पेशकश की है।

भूकंप आने के बाद बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल गई। - Dainik Bhaskar
भूकंप आने के बाद बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल गई।
वेनेजुएला के ला गुआइरा में भीषण भूकंप के बाद एक गाड़ी के भीतर बैठे घायल और पीड़ित लोग। - Dainik Bhaskar
वेनेजुएला के ला गुआइरा में भीषण भूकंप के बाद एक गाड़ी के भीतर बैठे घायल और पीड़ित लोग।
बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह जाने से कमरे के अंदर का सामान बाहर दिखने लगा। - Dainik Bhaskar
बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह जाने से कमरे के अंदर का सामान बाहर दिखने लगा।
UN अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें भेजेगा, 1.5 करोड़ डॉलर का फंड भी जारी

संयुक्त राष्ट्र ने वेनेजुएला में राहत और बचाव अभियान तेज करने का फैसला किया है। UN के मानवीय सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने कहा कि दुनिया के कई देशों से अतिरिक्त सर्च एंड रेस्क्यू टीमें भेजी जा रही हैं।

साथ ही आपातकालीन राहत कोष से 1.5 करोड़ डॉलर (15 मिलियन डॉलर) जारी किए गए हैं। टॉम फ्लेचर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि फिलहाल हर घंटा बेहद अहम है।

 

ला गुआइरा में 70 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित

वेनेजुएला के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य ला गुआइरा में भूकंप से 70 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने बताया कि राज्य में 100 से ज्यादा इमारतें ढह गई हैं।

काबेलो ने कहा कि राहत और बचाव अभियान तेज करने के लिए प्रभावित राज्य में तैनात कर्मियों की संख्या 4,200 से बढ़ाकर 11,500 की जा रही है। सरकार का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को निकालने, घायलों तक मदद पहुंचाने और प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने का काम लगातार जारी है।

ट्रम्प बोले- हमने वेनेजुएला की स्थिति संभाल ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि हमने एक दिन से भी कम समय में वेनेज़ुएला की स्थिति संभाल ली। वहां से तेल आ रहा है और हमारे उनके साथ अच्छे संबंध हैं। हम उनकी मदद करेंगे। हमने वह काम कर दिखाया। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा था कि हम वेनेजुएला को 150 मिलियन डॉलर यानी करीब 1400 करोड़ रुपए की मदद देंगे। साथ ही अमेरिकी रक्षा मंत्रालय वेनेजुएला को एयरक्राफ्ट देगा, ताकि घायल लोगों को सहायता मिल सके।

कराकस एयरपोर्ट बंद होने से राहत पहुंचाने में दिक्कत

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिका में रह रहे वेनेजुएला मूल के लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। वे दवाइयां, पानी, पैसे और अन्य जरूरी सामान जुटा रहे हैं, लेकिन राजधानी कराकस का मुख्य हवाई अड्डा क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत सामग्री भेजने में मुश्किल आ रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram