Home » क्रिकेट » श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, जुरेल का दूसरा टेस्ट शतक, पंत-गिल की फिफ्टी; बारिश से खेल रुका

श्रीलंका के खिलाफ भारत की पहली पारी 503/9 पर घोषित, जुरेल का दूसरा टेस्ट शतक, पंत-गिल की फिफ्टी; बारिश से खेल रुका

कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 रन के स्कोर पर घोषित की। बारिश के कारण खेल रोका गया है।

बारिश के कारण एक बार फिर खेल रोका गया है। - Dainik Bhaskar
बारिश के कारण एक बार फिर खेल रोका गया है।
ध्रुव जुरेल ने 177 बॉल पर 115 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 171 बॉल पर दूसरा टेस्ट शतक लगाया। मोहम्मद सिराज 29 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार ने 18 रन बनाए।

चोट से लौटे पंत का अर्धशतक

टी-ब्रेक से पहले ऋषभ पंत 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले दिन 3 रन पर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए पंत ने दूसरे दिन वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की थी। भारतीय टीम ने पहले सेशन में 119 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। डेब्यू कर रहे सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

ध्रुव जुरेल पुल शॉट खेलते हुए। - Dainik Bhaskar
ध्रुव जुरेल पुल शॉट खेलते हुए।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram