Home » राष्ट्रीय » सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के CM, रूपा गांगुली डिप्टी सीएम, दूसरा उपमुख्यमंत्री होगा दार्जिलिंग से; शाम 5 बजे होगा ऐलान

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के CM, रूपा गांगुली डिप्टी सीएम, दूसरा उपमुख्यमंत्री होगा दार्जिलिंग से; शाम 5 बजे होगा ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा।

सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 9 मई को मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram