Home » राष्ट्रीय » सोनम वांगचुक ने 27वें दिन अनशन तोड़ा, CJP का आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान; सरकार ने दोनों शिक्षा सचिवों को हटाया

सोनम वांगचुक ने 27वें दिन अनशन तोड़ा, CJP का आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान; सरकार ने दोनों शिक्षा सचिवों को हटाया

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।

वहीं वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाया। - Dainik Bhaskar
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाया।
वांगचुक अपनी पत्नी और डॉक्टरों के साथ। - Dainik Bhaskar

वांगचुक अपनी पत्नी और डॉक्टरों के साथ।

वांगचुक के साथ जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम। - Dainik Bhaskar

वांगचुक के साथ जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और उनका इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम।

वांगचुक बोले- हिंसा की आशंका के कारण फैसला किया

वांगचुक ने X पर लिखा- कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है।

वांगचुक के अनशन तोड़ने की 2 शर्तें…

लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा। इनमें दो प्रमुख हैं।

  • सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि अगर छात्र हिंसक नहीं हैं, तो उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे।
  • सरकार ने आत्महत्या करने वालों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार करने का लिखित आश्वासन भी दिया है।

वांगचुक ने 28 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें 18 जुलाई को सफदरजंग और फिर वहां से 21 जुलाई को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था। वे नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों को हटाया

  • केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। 17 सीनियर अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन के आदेश जारी किए गए।
  • सबसे बड़ा फेरबदल शिक्षा मंत्रालय में ही हुआ। यहां 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • वे मौजूदा सचिव विनीत जोशी की जगह लेंगे। जबकि विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय सचिव बना दिया गया है।
  • इसके अलावा 1995 बैच के IAS अधिकारी टी.के. अनिल कुमार को पदोन्नत कर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram