Home » मनोरंजन » सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक, Gen Z से मांगी माफी

सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक, Gen Z से मांगी माफी

मुंबई। नीट पेपर लीक मामले में छात्रों का जन आंदोलन रंग लाया, जो 36 दिनों से चल रहा था और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इस पर छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी झूमी, तो सेलेब्स भी उन्हें बधाइयां देने लगे। सोनाक्षी सिन्हा तो ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी आरी’ पर नाचने लगीं। सोनाक्षी सिन्हा पिछले कई दिनों से छात्रों का सपोर्ट कर रही थीं और नीट पेपर लीक में एक्शन की मांग कर रही थीं। अब जब एक्शन लिया गया, तो सोनाक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, पर साथ ही उन्होंने Gen Z से माफी मांगी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने Gen Z के हौसले और हिम्मत की तारीफ करते हुए उनसे माफी मांगी और कैमरे के सामने ही कान पकड़कर दंड-बैठक किए। सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने जेन ज़ी को हल्के में लिया था, पर वो तो एकदम ‘आर्ट’ निकले। सोनाक्षी ने कहा कि अब उन्हें भी जेन ज़ी बनना है। सोनाक्षी के वीडियो पर फैंस और सेलेब्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने Gen Z से मांगी माफी, किए दंड-बैठक

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पहले जोर से हंसती हैं और फिर कह रही हैं, ‘भाई आप जानते नहीं हो आपने आज क्या किया है। ब्रो मैं तो आर्टिस्ट हूं, लेकिन जेन ज़ी आर्ट है। पता है मैं बहुत हल्के में लेती थी जेन ज़ी को। मैं मतलब..ये क्या है। चार घंटे काम करते हैं,थक जाते हैं। कुछ नहीं होगा इनसे। उसके लिए…’ इतना बोलकर सोनाक्षी कैमरे के सामने कान पकड़कर दंड-बैठक करती हैं।

‘मुझे भी Gen Z बनना है’

सोनाक्षी फिर आगे कहती हैं, ‘आप सबको सैल्यूट। मुझे देखो, अब मैं तुम्हारे जैसी बनना चाहती हूं। मुझे भी Gen Z बनना है। क्या कर दिया है तुमने यार।’ इसके बाद सोनाक्षी अपनी कैप निकालती हैं और जमीन पर फेंककर मारती हैं। इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट आ रहे हैं। वो सोनाक्षी के हौसले की तारीफ कर रहे हैं और कहना है कि उन्हें भी इतिहास में याद किया जाएगा, क्योंकि वह बेखौफ थीं।

छात्रों के साथ खड़ी रहीं सोनाक्षी, सरकार पर उठाए थे सवाल

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा पहले दिन से ही छात्रों के सपोर्ट में खड़ी थीं और उनके लिए न्याय की मांग कर रही थीं। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का भी सपोर्ट किया था, और सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा था- बहुत सारे लोग चुप हैं। तो मुझसे तो नहीं रहा गया, अब जो होना है होगा, नो प्रॉब्लम लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती। यह कब तक चलेगा? क्या इस आदमी की जान चले जाने के बाद आप उठकर खड़े होंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?’

Facebook
X
WhatsApp
Telegram