Home » राष्ट्रीय » सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, जमानत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने थमाया नया नोटिस

सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, जमानत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने थमाया नया नोटिस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में लगातार विरोध-प्रदर्शन कर पुलिस और प्रशासन को परेशानी में डालने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें मुकदमों के चक्कर में लगातार बढ़ती जाएगी।

स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इन दोनों के अलावा इन्हें जमानत देने वाले दो जमानतियों को शुक्रवार को फिर पेश होने को कहा है। इनके दस्तावेज के सत्यापन होने हैं।

जमानत देने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ

सौरव दास को गाजियाबाद के रहने वाले एक प्रोफेशर और रांका को उनकी पत्नी ने ही जमानत दी है। पत्नी बनारस की रहने वाली है और बेंगलुरु में रहती हैं। जमानत देने के लिए उन्हें दिल्ली आना पड़ा। दिल्ली में कोई भी उन्हें जमानत देने के लिए तैयार नहीं हुआ।

क्राइम ब्रांच ने नोटिस थमाया

बुधवार को जमानत पर बाहर आते हैं ही क्राइम ब्रांच ने अपने केस में दोनों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस थमा दिया। इसलिए अब इन दोनों को मुकदमें के चक्कर में कभी अदालतों तो कभी पुलिस के चक्कर काटने पड़ेंगे। दिल्ली छोड़कर बाहर जाना इनके लिए आसान नहीं होगा।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram