जांजगीर। बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बिलासपुर से पहुंचे तीन युवक हसदेव नदी में डूब गए। पानी में डूबे तीनों युवकों का सुराग फिलहाल नहीं लगा है। डूबने वालों में स्वर्ण रेखा ठाकुर निवासी सरकंडा बिलासपुर, अंकुर ठाकुर कुशवाह निवासी जोरापारा एवं आशीष भोई अशोक नगर के हैं। इसके अलावा लक्ष्मीशंकर पिता स्व तुलाराम अर्जुनी अकलतरा एवं मोनिका सिन्हा पिता स्व. बहरा सिन्हा पुलिस कालोनी तिफरा जो सुरक्षित हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आखिर घटना कैसे हुई।
पुलिस गोताखोरों के माध्यम से डूबे युवकों की तलाश कर रही है। बलौदा पुलिस के मुताबिक बिलासपुर के 5 लोग यहां पिकनिक मनाने आए थे। सभी खाना खाकर नदी में स्नान कर रहे थे। जिसमें तीन युवक अचानक से डूब गए। पुलिस गोताखोरों के माध्यम से तीनों की तलाश कर रही है।
आपको बता दें कि देवरी चिचोली अब पिकनिक स्पाट नहीं बल्कि मौत का स्पॉट बन चुका है। जिला प्रशासन को चाहिए कि अब इसे बंद देना चाहिए। यहां हर साल चार से पांच लोगों की मौत डूबने से जाती है।




