जांजगीर

जांजगीर: भारतमाला मार्ग पर रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर; एक अन्य हादसे में मजदूर की भी गई जान

जांजगीर। जांजगीर-चांपा में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। दोनों हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा खिसोरा गांव के पास भारतमाला फोरलेन पर हुआ, जहां बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई और उनकी 16 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद; अब सुरक्षा को लेकर सख्ती करने की तैयारी

जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीनों शवों को बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। बता दें कि घटना

हसदेव नदी हादसा: 18 घंटे बाद एक शव मिला; 2 छात्रों की तलाश जारी

जांजगीर। जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में बहे 3 कॉलेज छात्रों में से एक का शव 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने पवन लाल का शव नदी से बाहर निकाला। दो छात्र सचिन और मुरारी अब भी लापता हैं। सुबह से दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

चांपा में पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव; आरक्षक सस्पेंड

चांपा। चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर मारपीट के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाया। वही SP विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी

जांजगीर: ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने वाली टीचर सस्पेंड, VIDEO में कहा था-‘ कलेक्टर-नेताओं के काम का भी हिसाब हो’

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर एक शिक्षिका का बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका ने शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति और ऐप के जरिए निगरानी पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों के कामकाज को भी ऑनलाइन और सार्वजनिक करने की मांग की है। वीडियो सामने आने

जांजगीर-चांपा: मेडिकल-किराना दुकान में डकैती की साजिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार; दो बाइक और एयर गन बरामद

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए डकैती की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, लोहे के

जांजगीर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तरौद चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली

जांजगीर: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर,भाई-बहन की मौत, मामा के घर बर्थडे पार्टी में जाते समय हुआ हादसा

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जावलपुर में एक तेज रफ्तार थार कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को सामने से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम दहकोनी निवासी विनोद कौशिक (25 वर्ष) और कापन निवासी खुशी कश्यप (20 वर्ष) के रूप में हुई

जांजगीर: शादीशुदा प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका फांसी पर झूली, युवक के फांसी लगाने के बाद युवती ने उसी पेड़ पर दी जान

जांजगीर । जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। खेत में एक पेड़ से युवक का शव मिलने के कुछ समय बाद उसकी प्रेमिका ने भी कथित तौर पर उसी स्थान पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में

जांजगीर: अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को कुचला, सड़क पर बिखरी लाशें; ड्राइवर फरार

जांजगीर । जांजगीर-चांपा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुई है।