Home » जांजगीर » हसदेव नदी हादसा: 18 घंटे बाद एक शव मिला; 2 छात्रों की तलाश जारी

हसदेव नदी हादसा: 18 घंटे बाद एक शव मिला; 2 छात्रों की तलाश जारी

जांजगीर। जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में बहे 3 कॉलेज छात्रों में से एक का शव 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने पवन लाल का शव नदी से बाहर निकाला। दो छात्र सचिन और मुरारी अब भी लापता हैं। सुबह से दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

                                    पवन लाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चौकसे कॉलेज के 4 युवक और 4 युवतियां कार में सवार होकर देवरी-चिचोली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जब सभी छात्र हसदेव नदी में नहा रहे थे, तभी नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से मुरारी साहू, पवन कुमार और सचिन सिंह बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नगर सेना और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रातभर और सुबह चले सर्च ऑपरेशन के बाद पवन कुमार का शव बरामद कर लिया गया, जबकि मुरारी साहू और सचिन सिंह की तलाश अभी भी युद्धस्तर पर जारी है।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर जिले के प्रमुख पिकनिक स्थलों और नदी क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों व चेतावनियों की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुरारी साहू। - Dainik Bhaskar
                               मुरारी साहू।
सचिन सिंह। - Dainik Bhaskar
                        सचिन सिंह।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram