Home » विदेश » हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब में कई ठिकानों पर मिसाइल हमलों का दावा, तुर्की ने ये कहा

हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब में कई ठिकानों पर मिसाइल हमलों का दावा, तुर्की ने ये कहा

यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के साथ-साथ देश के लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा संयंत्रों को ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया.

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया गया. हालांकि, उन्होंने किसी अन्य हमले या जानमाल के नुक़सान की पुष्टि नहीं की.

इससे पहले शनिवार को रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ईंधन टैंकों से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया. इस वजह से कुछ समय के लिए उड़ानों पर असर पड़ा.

राजधानी में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन पहली बार तब सुनाई दिए थे, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने जुलाई में सऊदी अरब पर अपने हमले बढ़ा दिए थे.
इस बीच, तुर्की ने इन हमलों को लेकर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अगर ज़रूरी हुआ तो सऊदी अरब को सैन्य मदद दी जाएगी.

उधर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी नागरिकों सेसतर्क रहने और कुछ उड़ानें रद्द होने और यात्रा में दूसरी अड़चनों के लिए तैयार रहनेको कहा है.

उसने एक बयान में कहा, “ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई की है, जिसमें नागरिक हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया गया है. इस सैन्य संघर्ष के तेज़ी से बढ़ने की आशंका है.”

विभाग ने यह भी कहा कि अमेरिकी नागरिकों को “इस क्षेत्र में और इस रास्ते के जरिये यात्रा करने पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए.”

Facebook
X
WhatsApp
Telegram