छत्तीसगढ़

रिचा चड्डा के गलवान ट्वीट की अक्षय कुमार ने की कड़ी निंदा, कहा- भारतीय सेना का अपमान..

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने रिचा चड्डा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने रिचा चड्ढा के ट्वीट की कड़ी निंदा भी की है। रिचा चड्ढा ने इसके पहले ‘गलवान से हाई’ लिखकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब इस पर अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रिचा चड्डा के ट्वीट की कड़ी निंदा की है।

अक्षय कुमार ने रिचा चड्ढा के ट्वीट पर लिखा, ‘भारतीय सेना के प्रति हम अनग्रेसफुल नहीं हो सकते’

अक्षय कुमार ने रिचा चड्ढा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर लिखा, ‘यह देख कर मुझे दुख हुआ। हमारी भारतीय सेना के प्रति हम अनग्रेसफुल नहीं हो सकते। वह है तो आज हम हैं।’ इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने की इमोजी शेयर की है। बुधवार को रिचा चड्ढा ने नार्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया दी थी। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा है कि वह भारत सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर को वापस ले सके।

राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत में होगा

दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि कुछ दिनों की बात है और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत में होगा और वहां के सभी रिफ्यूजी को अपना घर और जमीन वापस मिलेगी। इस विषय के संदर्भ में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने अपना वक्तव्य दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा था, ‘जहां तक भारतीय सेना की बात है। भारत सरकार की ओर से दिए गए आदेश के बाद हम इसे लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

गलवान पर रिचा चड्डा की दी गई प्रतिक्रिया कई लोगों को पसंद नहीं आई

गलवान पर एक्ट्रेस रिचा चड्डा की दी गई प्रतिक्रिया कई लोगों को पसंद नहीं आई और उन पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगा। दरअसल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान नामक जगह पर भिडंत हुई थी, जहां पर भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं सैकड़ों की संख्या में चीनी सैनिक भी मारे गए थे। इसकी पुष्टि कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोरम पर भी की गई है। बात बिगड़ते देख रिचा चड्ढा ने माफी मांगी है।