छत्तीसगढ़

झलक दिखला जा 10 की विनर बनीं गुंजन सिन्हा, चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख किए अपने नाम

 नई दिल्ली। टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का खिताब गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने अपने नाम किया है। इस सीजन में इस जोड़ी ने एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस दी थी। इस जोड़ी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब जश्न मना रहे हैं। झलक दिखला जा 10 कई माईनो में बेहद खास रहा। यह शो करीब 5 साल बाद छोटे पर्दे पर लौटा था। शो में एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी डांसर देखने को मिले। ‘झलक दिखला जा 10’ के फाइनलिस्ट में रुबीना दिलैक, गुंजन सिन्हा, फैसल शेख, गश्मीर महाजनी, निशांत भट्ट और सृति झा शामिल रही। इन सब को पछाड़ते हुए गुंजन सिन्हा ने अपने नाम जीत हासील की।

8 साल की गुंजन ने जीता शो

गुंजन सिन्हा इस शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट रही हैं। उनकी उम्र केवल 8 साल की है। इस उम्र में गुंजन ने इस शो को अपने नाम कर एक बड़ी जीत हासील की है। करण जौहर और माधुरी दीक्षित ने दोनों लिटिल चैंपियन को शो का विनर घोषित किया।

प्राइज मनी में मिले 20 लाख रुपये

लिटिल चैंपियन को प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपये मिले। असम के गुवाहाटी की रहने वाली गुंजन सिन्हा का जन्म 8 मई 2014 में हुआ। अपने डांस टेलेंट की वजह से ही गुंजन छोटी उम्र में ही मशहूर हो गई हैं। बता दें इससे पहले भी वह कई डांस शो में हिस्सा ले चुकी हैं।

डांस दीवाने सीजन 3 में भी नजर आई थी गुंजन

बता दें साल 2021 में गुंजन पहली बार डांस दीवाने सीजन 3 में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने अपने डांस से जजों को हैरान कर दिया था। गुंजन सिन्हा हिप हॉट, वाकिंग और बॉलीवुड जैसे डांस फॉर्म में काफी माहिर हैं। इसके बाद वह म्यूजिक वीडियो काली शर्ट वालिया में बी दिखी थीं।

वरुण धवन और कृति सेनन फिनाले में हुए शामिल

माधुरी दीक्षित , करण जौहर और नोरा फतेही के अलावा फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और कृति सेनन भी शामिल हुए थे। बता दें यह सभी सितारें अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस शो का हिस्सा रहे। इतना ही नहीं इस शो में वरुण ने कृति सेनन और प्रभास के रिश्ते पर मुहर लगा दी हैं। वरुण कहते हैं- एक आदमी है जो मुम्बई में नहीं है वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है दीपिका के साथ। यह सुनते ही करण चौंक जाते हैं।