छत्तीसगढ़

भारत में 24 घंटों के अंदर आए कोरोना के 279 नए मामले, देश में सक्रिय मामलों की संख्या हुई 4855

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 279 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,855 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 72 हजार 347 (4,46,72,347) कोरोना के मामले आ चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 620 (5,30,620) है।

देश में इस तरह बढ़े कोरोना के मामले

भारत में कोरोना के मामले 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे। 28 सितंबर, 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चला गया। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर, 2020 को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गए थे।

25 जनवरी, 2022 को चार करोड़ से ज्यादा हुए कोरोना के मामले

देश ने पिछले साल 4 मई, 2021 को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आकंड़े को पार किया था। इसने इस साल 25 जनवरी, 2022 को चार करोड़ कोरोना का आंकड़ा पार किया है।