छत्तीसगढ़

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ हुए 12 साल, कहा- MI मेरा परिवार, रोमांचक रहा सफर

नई दिल्ली। आज ही के दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 12 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। 12 साल पूरे करने पर विचार साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक रही है।

डेक्कन चार्जर्स के लिए पहला आईपीएल खेलने के बाद, 8 जनवरी 2011 को बेंगलुरु, मुंबई, पंजाब किंग्स में मेगा नीलामी में रोहित को खरीदने के लिए फाइट चली थी। आखिरकार, मुंबई उन्हें खरीदने में कामयाब हुआ था। तब से रोहित उनके स्टार बल्लेबाज रहे हैं, रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीता।

दिग्गजों और युवाओं के साथ कई यादें 

रोहित शर्मा ने कहा, “मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मुंबई इंडियंस में 12 साल हो गए हैं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक यात्रा रही है। हमने दिग्गजों और युवाओं के साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है।” फ्रेंचाइजी द्वारा एक आधिकारिक बयान में रोहित ने कहा, “मुंबई इंडियंस मेरा परिवार है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, प्रशंसकों और प्रबंधन को सभी प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पल्टन के लिए और अधिक यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।”

MI के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

रोहित ने 2015 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता था। वह 4982 रन के साथ MI के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

वह मुंबई के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं और कप्तान के रूप में आईपीएल में दूसरी सबसे अधिक जीत (143 मैचों में से 81 जीत) हासिल की हैं, लेकिन 2021 में प्लेऑफ से चूकने के बाद, मुंबई ने आईपीएल 2022 में 10 टीम इवेंट में निराशाजनक रूप से अंतिम स्थान हासिल किया। लीग चरण में 14 में से केवल चार मैच जीते थे।