छत्तीसगढ़

Prithvi Shaw Selfie Row: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सपना गिल ने दर्ज कराई शिकायत

मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उनकी कार पर बेसबॉल बैट से हमला करने के मामले में सपना गिल और तीन अन्य आरोपियों को सोमवार को जमानत दे दी थी। जिसके बाद सोशल मीडिया ‘इन्फलुएंसर’ सपना गिल ने मुंबई पुलिस स्टेशन में एक आवेदन दायर किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैI

सपना गिल ने सोमवार को अपने अधिवक्ता कशिफ अली खान के माध्यम से अंधेरी के एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त आशीष यादव और अन्य के खिलाफ कथित छेड़छाड़ और मर्यादा भंग करने के लिए FIR दर्ज करने की मांग की है।

सपना गिल ने पुलिस को दिया आवेदन

सपना गिल के आवेदन के अनुसार, वह और उसके दोस्त शोभित ठाकुर का अपमार्केट क्लब में रोज आना लगा रहता है। उनका आरोप है कि इसी दौरान पृथ्वी शॉ को वहां स्पॉट किया गया, जो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे और कथित रूप से नशे में थे। सपना गिल का कहना है कि शोभित ने एक क्रिकेट प्रशंसक होने के नाते शॉ से एक सेल्फी के लिए कहा, लेकिन उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया।

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर लगाया आरोप

सपना गिल का आरोप है कि उन्होंने बेहद ज्यादा ही शराब पी रखी थी और ठाकुर खुद का बचाव करने में असमर्थ था। इसलिए, उन्होंने हस्तक्षेप किया और शॉ और उनके अन्य साथियों को रोकने की कोशिश की। सपना गिल ने दावा किया है कि उन्होंने शॉ से गुहार भी लगाई, जो उस समय शराब के नशे में था। गिल ने आरोप लगाया कि शॉ ने उन्हें ठेस पहुंचाई। 354 (अपहरण) और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

क्या है विवाद

बता दें कि सपना गिल और उसके दोस्तों ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ा और उनके बीच हाथापाई भी हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी हो रहा है, जिसमें एक लड़की उनके साथ हाथापाई करती नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल को गिरफ्तार किया था।