छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर किया शारीरिक शोषण, शादी के वादे से भी मुकरा, गिरफ्तार

कवर्धा। जिले में एक युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया था। फिर उससे 7 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। लड़की जब तीसरी बार गर्भवती हो गई, तब भी उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद शादी के वादे से भी मुकर गया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब रेप का केस दर्ज किया है।

लोहारा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से 7 साल पहले खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके के रहने वाले कुमन जंघेल(24) की दोस्ती हुई थी। कुमन उसके गांव आया जाया करता था। उसी दौरान उसने लड़की से शादी का वादा कर दिया। कहा था कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। इसके बाद लड़की को खेत में ले गया। वहां लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाया था।

गर्भपात कराकर फिर संबंध बनाया

बताया गया कि शादी का वादा कर ही युवक लड़की से संबंध बनाया करता था। इससे लड़की पहले 2 बार गर्भवती हो चुकी थी। इसके बाद कुछ दिन पहले फिर से लड़की तीसरी बार गर्भवती हो गई। तब युवक ने फिर से उसका गर्भपात करा दिया। इस पर लड़की ने विरोध किया और कहा था कि अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक नहीं माना। गर्भपात कराने के बाद भी लड़की से संबंध बनाया।

शिकायत में बताया गया कि लड़की बार-बार युवक से शादी करने की बात कहती रही। फिर भी युवक नहीं माना। इसी बात से परेशान होकर लड़की ने थाने में शिकायत कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी खेती मजदूरी करता था। वहीं लड़की रायपुर में किसी कंपनी में काम करती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।