छत्तीसगढ़

सूर्या की तूफानी पारी के आगे बेबस दिखे RCB के गेंदबाज, मुंबई ने 6 विकेट से जीता मैच

मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को महामुकाबला हुआ। मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर बैंगलोर से हुआ। इस मैच में मुंबई ने बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। मैच की बात करें तो मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आज के मुकाबले के लिए क्रिस जॉर्डन को मुंबई ने अपने टीम में शामिल किया।

बैंगलोर की पारी

बैंगलोर की ओर से बल्लेबाजी करने विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी आए। वहीं, पहले ओवर में मुंबई की ओर से पहले ओवर में गेंदबाजी करने जेसन बेहरनडॉर्फ आए। पहले ओवर की पांचवी गेंद पर विराट कोहली कैच आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों पर में 1 रन बनाए।

तीसरे ओवर में आरसीबी को एक और झटका लगा। इस ओवर की दूसरी गेंद पर अनुज रावत कैच आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों पर 6 रन बनाए। बता दें कि कैमरन ग्रीन ने उनका कैच पकड़ा।

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल कैच आउट हो गए। उन्होंने 33 गेंदों पर 68 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और चार छक्के जड़े। इसके बाद 14वें ओवर में महिपाल लोमरोर 1 रन बनाकर आउट हो गए। 15वें ओवर में गेंदबाजी करने कैमरन ग्रीन आए। इस ओवर की पहली गेंद पर फाफ डुप्लेसी 41 गेंदों पर 65 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

19वें ओवर में गेंदबाजी करने क्रिस जॉर्डन आए। इस ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक कैच आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंदों पर 30 रन बनाए। 20 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी ने सात विकेट गंवाकर 199 रन बनाए।

मुंबई की पारी

मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने इशांत किशन और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आए। पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने वानिंदु हसरंगा आए। इस ओवर की चौैथी गेंद पर इशान किशन कैच आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। वहीं, इस ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी 7 रन बनाकर आउट हो गए।

16वें ओवर में गेंदबाजी करने विजयकुमार वैशाख आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव कैच आउट हो गए। उन्होंने 35 गेंदों पर शानदार 83 रन की पारी खेली। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर नेहाल वढेरा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाई। मुंबई ने 6 विकेट से जीता मुकाबला।