छत्तीसगढ़

MS Dhoni Six Video: धोनी ने 2 सिक्स लगाकर लूटी महफिल, स्टैंड में बेटी जीवा ने बजाई सीटी; पत्नी साक्षी झूम उठी

नई दिल्ली I चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली के खिलाफ दो सिक्स लगाकर पूरी महफिल लूट ली। धोनी के सिक्स पर न सिर्फ दर्शक हुए खुश हुए बल्कि, स्टैंड में बैठा उनका परिवार भी झूम उठे। बेटी जीवा ने सीटी बजाकर हौसला बढ़ाया। वहीं, पत्नी साक्षी धोनी ने तालियां बजाई।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट पर 167 रन पर रोक दिया। मिचेल मार्श ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले। चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंद में 20, शिवम दुबे ने 25 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 24 रन बनाए। धोनी के फील्ड पर आते ही माहौल बदल गया। 41 साल के माही ने दो छक्का और एक चौका लगाया।

धोनी ने 19वें ओवर में लगाए दो सिक्स

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 19वें ओवर में 2 सिक्स और एक चौका लगाया। खलील अहमद के ओवर में 18 रन लिए। धोनी के छक्कों पर पूरा चेपॉक स्टेडियम ही खुशी से झूम उठा, लेकिन धोनी के परिवार का जश्न देखने लायक था। नन्हीं बेटी जीवा सीटी बजा रही थी तो बीवी साक्षी के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। जडेजा ने 16 गेंद पर 21 रन बनाए I

10वें स्थान पर है दिल्ली

गौरतलब हो कि चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। चेन्नई ने अभी तक 11 मैच खेले हैं। इसमें 6 मैच जीते हैं और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रा रहा है। चेन्नई के 13 प्वाइंट्स हैं। वहीं, दिल्ली 10वें स्थान पर है। दिल्ली ने 10 में से चार मैच जीते हैं और 6 मैच गंवाए हैं। उसके 8 अंक हैं।