छत्तीसगढ़

नहीं रहे अखिलेश के भीष्म, शफीकुर्रहमान बर्क अपने पीछे छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत खराब थी। शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके परिवार और सपंत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 93 साल की उम्र में शफीकुर्रहमान बर्क अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं।

शफीकुर्रहमान बर्क का जाना, अखिलेश यादव के लिए लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका है। असल में समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में संभल से इनके नाम का ऐलान भी कर दिया था। सपा के इस दिग्गज नेता को मोदी लहर में भी कोई हरा नहीं पाया था। इन्हें इसलिए अखिलेश का ‘भीष्म’ कहा जाता था।