छत्तीसगढ़

जांजगीर: रेलवे ट्रैक पर सुपरवाइजर का शव दो टुकड़ों में मिला, 5 दिन पहले ही ज्वाइन की थी नौकरी

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा में मालगाड़ी की चपेट में आने से बुधवार को सुपरवाइजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर शव दो टुकड़ों में मिला है। साथ ही शव को 100 मीटर तक घसीटने के निशान मिले हैं। पूरा मामला नैला कोल साइडिंग का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत सुपरवाइजर का नाम राम गोपाल टंडन (26) है। यह घटना सुबह लगभग 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक राम गोपाल पांच दिन पहले ही मां शारदा लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर की पोस्ट पर ज्वाइन किया था। सुबह 4 बजे कोल साइडिंग पर काम में था। जहां रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले कर्मचारियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों ने बताया कि राम गोपाल टंडन अपने घर में इकलौता बेटा था। उसकी 4 मार्च 2021 को शादी हुई थी। शादी हुए तीन केवल साल हुए हैं। एक 11 महीने की बच्ची है। घर में केवल पिता, बहन और पत्नी थे। वही मां और एक बहन पुणे में है।

बताया जा रहा है कि राम गोपाल टंडन अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ पुणे में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था, जिसे पुणे से वापस आए हुए केवल 5 दिन हुए थे। वह अपने घर ठठगा बहरा अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। सूरज खंडे सीनियर सुपरवाइजर ने फोन के माध्यम से जानकारी दी। युवक राम गोपाल टंडन के परिजनों को तत्काल में 25 हजार रुपए की मुआवजा राशि की दी गई है।