छत्तीसगढ़

करिश्मा कपूर एक लालची औरत है, पैसे के अलावा और कुछ नहीं समझती, पति संजय कपूर ने एक्ट्रेस की खोली थी पोल और फिर जो हुआ…

नईदिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। एक समय ऐसा था जब बड़े पर्दे पर सिर्फ करिश्मा कपूर ही छाई रहती थीं। करिश्मा ने कई बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे।

करिश्मा कपूर को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से प्यार हो गया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते ये सगाई टूट गई थी। इसके बाद करिश्मा कपूर ने दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ साल 2003 में शादी कर ली थी। लेकिन उनकी ये शादी काफी दर्दनाक साबित हुई थी।

शादी के 13 साल बाद करिश्मा ने लिया था तलाक
जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने पति संजय कपूर और उनके परिवार से तंग आकर शादी के 13 साल बाद तलाक दे दिया था। इस समय करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा की अकेले परवरिश कर रही हैं। करिश्मा की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी है। उनकी पर्सनल लाइफ ने प्रोफेशनल लाइफ को भी प्रभावित किया है।

करिश्मा ने संजय कपूर पर लगाए थे गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर और उनकी फैमिली पर मेंटल और फिजिकल हैरेसमेंट के आरोप लगाकर तलाक की अर्जी लगाई थी। हालांकि संजय ने भी कोर्ट में करिश्मा पर कई आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय के वकील ने कोर्ट में कहा था कि संजय मानते हैं कि करिश्मा ने केवल पैसों के लिए उनसे शादी की थी।

‘करिश्मा कपूर एक लालची औरत है’
संजय कपूर ने अपने बयान में कहा था कि उनकी पत्नी करिश्मा कपूर एक लालची औरत हैं। वह पैसे के अलावा और कुछ नहीं समझती हैं। हाालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया था लेकिन इसके बदले करिश्मा को सेटलमेंट में कई सारी चीजें मिली थीं।

करिश्मा कपूर की एलिमनी
संजय कपूर के लिए भी करिश्मा कपूर से तलाक लेना बहुत आसान नहीं था। संजय कपूर आज भी इस टूटे रिश्ते की सजा भुगत रहे हैं। साल 2016 में करिश्मा ने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था। इस दौरान उन्हें संजय ने दोनों बच्चों के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। इसके अलावा करिश्मा को संजय के पिता का एक घर भी दिया गया था। इतना ही नहीं आज तक हर महीने संजय कपूर करिश्मा कपूर को 10 लाख रुपए भत्ता भी देते हैं।